
असली चांदी को कैसे पहचाने ?
Share
हमारे देश में सोने चांदी आदि गहनो के प्रति हमेशा से विशेष आकर्षण रहा है। खासकर महिलाओं में विविध प्रकार के सुंदर गहने पहनने का फैशन है।
किंतु कई बार असली सोने चांदी की सही तरह पहचान न होने के कारण कई लोग नकली गहनों की ठगी के शिकार हो जाते हैं। इस लेख के जरिए हम आपको असली चांदी की पहचान कैसे की जाए इस विषय के प्रति अवगत करा रहे हैं। चांदी असली है या नकली यह जानना हर उस व्यक्ति के लिए आवश्यक है जिसने कभी न कभी चांदी के गहने खरीदे हैं या खरीदने वाले है। तो चलिए शुरू करते है।
असली चांदी को कैसे पहचाने ?
1) हॉलमार्क:
गहनों के लिए इस्तेमाल किए जानेवाले चांदी में 92.5 फीसदी चांदी और 7.5 फीसदी अन्य धातु मिश्रित होते हैं, जिसमें अधिकतर तांबे का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा चांदी का एक शुद्ध प्रकार भी होता है जिसमें 100 फीसदी चांदी का उपयोग किया जाता है।
भारत सरकार के द्वारा प्रस्तुत की गई हॉलमार्किंग पद्धति द्वारा चांदी तथा सोने के गहनों की शुद्धता जांच की जा सकती है। 100 फीसदी शुद्ध चांदी पर "999"इस प्रकार का स्टांप चिन्हित किया होता है। वही जो हम चांदी के गहने खरीदते हैं, जिनमे 92.5 प्रतिशत चांदी होता है, उनपर "925" इस तरह से हॉलमार्किंग की हुई होती है।
तो अगली बार आप जब भी चांदी खरीदने जाए तो सुनिश्चित करें कि उसपर यह हॉलमार्किंग बनी हुई हो।
2) चुंबक द्वारा परीक्षण:
चांदी अपने गैर चुंबकीय गुणों के लिए पहचाना जाता है। यानी चांदी में चुंबक की तरफ आकर्षित होने की शक्ति नही होती। चुंबक द्वारा परीक्षण करना चांदी की शुद्धता जांचने का काफी सरल तरीका है। इसके लिए आपको एक चुंबक, अपने चांदी के गहनों के पास लाना है और चुंबक से उन्हें स्पर्श करके देखना है। यदि चांदी चुंबक से चिपकता है, तो इसका अर्थ चांदी नकली है, या उसमे अन्य धातु बड़ी मात्रा में मिश्रित है।
3) ध्वनि परीक्षण
इसमें आपको अपने चांदी को किसी अन्य धातु की वस्तु (जैसे सिक्का) से थपथपाना है। शुद्ध चांदी को अन्य धातु से थपथपाने पर एक तेज आवाज आती है, यह आवाज एक या दो सेकंड तक रहती है। वही नकली चांदी से धीमी और कम समय तक रहने वाली आवाज आती है।
4) बर्फ के टुकड़े से परीक्षण
चांदी की थर्मल कंडक्टिविटी काफी अच्छी मानी जाती है। यानी चांदी से उष्णता अधिक तेज गति से प्रवास करती है। छोटे बर्फ के टुकड़े का प्रयोग कर चांदी की शुद्धता जांच की जा सकती है। इसके लिए आपको दो समान आकार के बर्फ के टुकड़े लेने हैं। एक टुकड़े को अपने चांदी/गहनों पर रखे और एक को साइड में रखे। शुद्ध चांदी की थर्मल कंडक्टिविटी ज्यादा होने के कारण बर्फ जल्दी पिघलने लगता है। यदि चांदी शुद्ध है तो चांदी पर रखी बर्फ दूसरी बर्फ की तुलना लगभग आधे समय में पिघल जाएगी।
5) प्रोफेशनल परीक्षण
चांदी की शुद्धता चेक करने का सबसे सटीक तरीका हैं, सर्टिफाइड लैब में जाकर टेस्टिंग करना। इसके लिए आपको अपने नजदीकी सर्टिफाइड ज्वेलर के पास जाना है। यहांपर एसिड टेस्ट, एक्स आर एफ(XRF: x-ray fluorescence) आदि आधुनिक टेस्ट द्वारा चांदी की गुणवत्ता मापी जा सकती है।
चांदी की खरीदी करते वक्त ध्यान रखे:
अगली बार जब भी आप सोने या चांदी की खरीदारी करने जाते हैं तो कुछ चीजों का आपको ध्यान रखना है ताकि आप नकली गहनों की खरीदी के ठगी होने से बचे।
हमेशा सोने चांदी की खरीदारी करते वक्त सर्टिफाइड विक्रेता से उनके सभी डॉक्यूमेंट जांच कर ही खरीदी करे।भारत सरकार के नियमानुसार सोने चांदी की सभी चीजों पर हॉलमार्क लगा होना आवश्यक है। इसलिए अगली बार जब भी गहने खरीदे तो हॉल मार्किंग अवश्य देखे।
यदि आप चांदी की ऑनलाइन खरीदारी कर रहे है, तो ऐसे वक्त सावधानी के साथ उन्ही वेबसाइट से खरीदारी करें जो विश्वसनीय हो। इंटरनेट पर मौजूद https://www.garma.in/ यह वेबसाइट चांदी के गहने जैसे पायल, ब्रेसलेट इयररिंग्स, चैन, नेकलेस, पेंडेंट आदि सुंदर डिजाइन और अच्छे दाम पर उपलब्ध कराती है। इसके अलावा यह वेबसाइट पूरी तरह सुरक्षित होने के साथ ही पूरी तरह शुद्ध और असली चांदी उपलब्ध करवाती है।
FAQ:
1. चांदी कितने प्रकार की होती है?
चांदी मुख्यतः निम्नलिखित प्रकारों में पाई जाती है:
● फाइन सिल्वर (Fine Silver) – 99.9% शुद्ध (999)
● स्टर्लिंग सिल्वर (Sterling Silver) – 92.5% शुद्ध (925)
● कॉइन सिल्वर (Coin Silver) – लगभग 90% शुद्ध (900)
● सिल्वर प्लेटेड (Silver Plated) – केवल ऊपर की परत में चांदी होती है, अंदर बेस मेटल होता है।
2. चांदी कितने कैरेट की होती है?
चांदी को आमतौर पर कैरेट में नहीं मापा जाता, बल्कि हॉलमार्क नंबर (जैसे 925, 999) से मापा जाता है। हालांकि तुलना के लिए आप कह सकते हैं:
● 999 = 24 कैरेट के बराबर (फाइन सिल्वर)
● 925 = लगभग 22 कैरेट के बराबर (स्टर्लिंग सिल्वर)
3. चांदी का हॉलमार्क क्या है?
चांदी का हॉलमार्क उसकी शुद्धता के बारे मैं बताता है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के अनुसार चांदी की शुद्धता मैं यह नंबर शामिल हैं : 999, 925, 900, 835, 800
4. चांदी का असली रंग क्या होता है?
असली चांदी का रंग हल्का सफ़ेद-धात्विक चमकदार (bright whitish metallic) होता है। किन्तु समय के साथ यह हवा मैं मौजूद सल्फर से क्रिया कर काला या धूसर हो सकता है।
5. चांदी का भाव कैसे पता करें?
सोने तथा चांदी का ताज़ा भाव जानने के लिए आप सरकारी वेबसाइट: https://ibjarates.com (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) इसपर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा वर्तमान पत्र, टीवी चैनल और इंटरनेट पर मौजूद अन्य वेबसाईट की सहायता ली जा सकती हैं।
6) घर पर चांदी को कैसे साफ करें?
चांदी को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा और गुनगुने पानी का मिश्रण कर, उसे सूती कपडे पर लगाकर चांदी की काली परत को धीरे-धीरे साफ करे।